फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे लुटेरों ने 13 लाख की बैट्रियां लूटीं

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी के रूप में बैठे लुटेरों ने फोरलेन हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास ट्रक चालक के हाथ पैर बांध दिए और उझियानी के पास खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ल्यूमिनस बैट्रियों से भरे ट्रक को लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। लूटी गई बैट्रियों की कीमत 13 लाख रुपये बताई गई हैं।
विज्ञापन

 
वेदराम कालोनी भिवाड़ी जनपद अलवर राजस्थान निवासी चालक गोपाल पुत्र नरे जोशी ट्रक में हरियाणा से ल्यूमिनस कंपनी की बैट्रियां लादकर लखनऊ के रवाना हुए थे। आगरा के बाद ट्रक जैसे ही इटावा की सीमा में पहुंचा चार लोगों ने हाथ देकर रुकवाया और सवारी के रूप में सवार हो गए।

सोमवार की शाम को चालक ने सवारियों को उतारने के लिए मानिकपुर मोड़ के पास ट्रक रोका। वहीं पर उसने अपने ट्रक के टायरों में फंसी गिट्टी निकाली और जैसे ही ट्रक में सवार हुआ तभी उक्त सवारियों ने चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए उसके हाथ-पैर बांध दिए और ट्रक को लेकर औरैया की ओर चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में उझियानी के पास हाथ-पैर बंधे ट्रक चालक को खेत में फेंककर लुटेरे फरार हो गए। किसी तरह चालक ने अपने हाथ पैर खोले और हाईवे पर आया। इसी दौरान एसओ बकेवर बृजेंद्र यादव की गाड़ी गश्त करते हुई पहुंची। पीड़ित ने उन्हें घटना की जानकारी दी। ट्रक लूटे जाने की सूचना मिलने पर एसओ ब्रजेंद्र यादव ने गाड़ी को तलाशते हुए टोल टैक्स पर पहुंचे।

टोल टैक्स पर पता किया तो जानकारी मिली कि उक्त गाड़ी 8:55 बजे पास हुई है। इस पर उन्होंने चालक को साथ लेकर  अकबरपुर तक लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ बकेवर ने बताया कि चालक की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। लूटी गई बैट्रियों की कीमत 13 लाख रुपये बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें