फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ दिल्ली ने जीती प्राइज मनी वालीबाल

Tue, 29 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ दिल्ली ने डीएलडब्लू मडुआडीह को हरा कर एक लाख रुपये की प्राइज मनी वालीबाल प्रतियोगिता जीत ली। डीएलडब्लू मडूआडीह हरियाणा पुलिस को पराजित कर उपविजेता बनी। उपविजेता को पचास हजार तथा तृतीय विजेता को  पच्चीस हजार का चेक  दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सैफई के चंदगीराम स्पोटर्स स्टेडियम में खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया प्राइज मनी वालीबाल (पुरूष) प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग  लिया। प्रथम सेमीफाइनल में सीआरपीएफ दिल्ली ने 25-18, 25-17, 20-25, 25-22  से उत्तर प्रदेश को हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में डीएलडब्लू वाराणसी ने 25-23, 25-18, 25-15 से हरियाणा पुलिस को हराया। फाइनल में  सीआरपीएफ दिल्ली ने 25-17, 25-20, 25-20  से डीएलडब्लू को हराया एक लाख का पुरस्कार प्राप्त कियाष यूपी  ने हरियाणा पुलिस को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


वालीबाल प्रतियोगिता का  अंतिम लीग मैच डीएलडब्लू वाराणसी  तथा दिल्ली स्पोर्टस क्लब के बीच खेला गया जिसमें डीएलडब्लू मडुआडीह विजेता रही। पुरस्कार वितरण सपा नेता  राजपाल सिंह यादव,  सांसद मैनपुरी  तेजप्रताप सिंह तथा अंशुल यादव ने  संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत क्रीडाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें