फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकेवर के सभी वार्डों में लगेगी हाईमास्ट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बकेवर की बोर्ड की बैठक चेयरमैन विनोद दोहरे की अध्यक्षता में बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में नगर के सभी वार्डों में हाईमास्ट लगवाने एवं टूटी गलियों की मरम्मत कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
बैठक में पटेलनगर से सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा ने नगर पंचायत की सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा। वहीं, सुभाष नगर वार्ड के सभासद महेश बाबू यादव उर्फ टिल्लू ने नगर की सभी गलियों में पेयजल की पाइपलाइन बिछवाए जाने व कस्बा के मुख्य मार्गों के किनारे बने नालों को पुन: सीसी बनवाने की मांग रखी।
नाले सही न बनाए जाने के कारण उनमें पानी भरा रहता है। लोहियानगर सभासद कुसुमा देवी ने लोहिया नहर में बनी नई गलियों को सीसी बनवाने की मांग की।
गांधीनगर से सभासद अनिल तिवारी उर्फ पप्पू ने उनके वार्ड में पाइप लाइन बिछने के बाद से उखड़ी पड़ी गलियों को सही कराने की मांग रखी।
चेयरमैन विनोद दोहरे ने ईओ अजय कुमार को निर्देशित किया कि शासन की तरफ से मनोनीत सभासद उपासना पोरवाल ने गोशाला पर टीनशेड पड़वाने का प्रस्ताव रखा। आजाद नगर से सभासद जहीर ने उनके वार्ड में पेयजल की व्यवस्था की मांग उठाई।
विज्ञापन

ईओ अजय कुमार ने बताया कि बोर्ड की बैठक में सभी वार्डों में हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाने, हाईवे पर भरथना चौराहे बड़ी हाईमास्ट लाइट लगवाने टूटी पड़ी गालियां की मरम्मत का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासदगण प्रीति दीक्षित, सीमा देवी, निजामुद्दीन, भूपेंद्र कुमार, नामित सभासद दयासागर दोहरे, कर्मचारी स्वीकृत शरण, पप्पू ,अनूप कुमार, कल्लू दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें