फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चढ़ा पारा, 42 डिग्री ने किया बेदम

Thu, 28 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए पूरे शरीर को ढककर साइकिल से जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुछ दिनों की राहत के बाद गुरुवार को जनपद का तापमान एक बार फिर से 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान बढ़ने से सड़क पर आते जाते लोगों का बुरा हाल रहा। पैदल आने जाने वाले लोग हों या फिर फिर बाइक-स्कूटी और साइकिल सवार तेज तपिश ने सभी को झुलसा दिया। इससे सभी के जुबां पर एक ही बात रही कि आज तेज धूप ने जलाकर ही रख दिया।
विज्ञापन



बीते सप्ताह मौसम में आई कुछ नमी से जनपद वासियों ने कुछ राहत महसूस की ही थी कि गुरुवार को एक बार फिर से पारा ऊपर चढ़ गया, जहां एक दिन पूर्व तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं गुरुवार को दोपहर तापमान अचानक ही फिर से दो डिग्री और बढ़ गया। 40 तापमान पर ही दोपहर तक घरों से निकलना मुश्किलों भरा हो रहा था। वहीं दोपहर तापमान में दो डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी ने हालात और खराब कर दिए।


गुरुवार दोपहर सड़क पर चलने वाले लोगों को ऐसा महसूस हो रहा था कि तेज तपिश शरीर को जला रही है। दुपहिया वाहन पर चलने वालों को तेज गर्म हवा के थपेड़े चलने नहीं दे रहे थे तो वहीं पैदल आ जा रहे राहगीर भी तेज धूप से बेहाल रहे। सबसे ज्यादा बुरा हाल स्कूल से आने जाने वाले बच्चों का रहा। दोपहर छुट्टी के समय उनका चेहरा धूप से लाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें