फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्र पुलिस ने गायब बालक को परिजनों को सौंपा

Thu, 28 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सिविल लाइन एसओ एवं अपने परिजनों के साथ बालक संजू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने दो दिन पूर्व गायब हुए बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यशैली की लोगों ने सराहना की है। भरथना थाना के जवाहर रोड निवासी छतई लाल दिवाकर का 10 वर्षीय पुत्र संजू दो दिन पूर्व अपने घर से बुआ काजल निवासी आसनपुरा थाना बसरेहर के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बालक रास्ते से भटक गया। आसनपुरा न पहुंचने पर परिजनों ने इसकी खोजवीन शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



इधर एसओ सिविल लाइन ज्ञानेंद्र कुमार सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे, तभी उन्हें एक बालक बाइस ख्वाजा रोड की ओर जाते दिखा। उन्होने बालक को अपने पास बुलाकर पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने उसे खाना खिलाया और बाद में उससे घर के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह भरथना का रहने वाला है।


नाम पता मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने भरथना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा जानकारी मिलने के बाद संजू के ताऊ राजू दिवाकर व दादी राम कुअंर सिविल लाइन थाने पहुंचे। एसओ सिविल लाइन ने संजू को उनके सुपुर्द कर दिया। बालक  के मिलने पर ताऊ व दादी ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें