फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आज और बढ़ेगी तपिश, 28 से राहत मिलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अप्रैल में ही जून जैसी तपिश का अहसास होने लगा है। गर्मी ने रविवार को पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान 44 डिग्री पहुंचने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि 28 से 30 अप्रैल के बीच स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना है जिससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे के मुताबिक इस भीषण गर्मी का मुख्य कारण हीट डोम की स्थिति है। वायुमंडल में बने उच्च दबाव के क्षेत्र ने गर्म हवा को एक ढक्कन की तरह कैद कर लिया है। ऊपर से पड़ता दबाव हवा को कंप्रेस कर रहा है जिससे वह और अधिक गर्म हो रही है। साथ ही आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे धरती पर प्रहार कर रही हैं। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच वर्षों में 26 अप्रैल को पारा कभी 42.8 डिग्री के पार नहीं गया। मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि अभी राहत के आसार नहीं हैं।






2026 43.0



2025 41.7



2024 39.5



2023 37.8



2022 42.8







9:00 बजे 34



10:00 बजे 39



11:00 बजे 41



12:00 बजे 42



01:00 बजे 43



02:00 बजे 43



03:00 बजे 43



04:00 बजे 42



05:00 बजे 41



06:00 बजे 40







27 अप्रैल 44



28 अप्रैल 41



29 अप्रैल 39



30 अप्रैल 38




जनपद में सूरज के तीखे तेवरों के बीच अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। बीते 24 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे रात के समय भी लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार को बढ़कर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को रात का पारा 23 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन की तपिश के साथ रात के तापमान में आए इस उछाल ने वातावरण में गर्मी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें