फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनक्वॉक्स की परीक्षा में जिला अस्पताल फर्स्ट डिवीजन में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एनक्वॉक्स के परीक्षण में जिला अस्पताल की सेवाएं बेहतर मिली हैं। जल्द ही अस्पताल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 23 लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

230 बेड वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर पुरुष जिला अस्पताल का एनक्वॉक्स (नेशनल क्वालिटी एसोरेंस स्कीम) की टीम ने पिछले साल अक्तूबर में निरीक्षण किया था। टीम ने अस्पताल के सभी 11 विभागों का निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी जुटाई थी।
टीम के निरीक्षण में अस्पताल के सभी विभागों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि निरीक्षण में 70 फीसदी से अधिक अंक मिलने की जानकारी मिली है। जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

70 फीसदी से अधिक अंक मिलने पर 23 लाख रुपये भी मिलेंगे। सीएमएस से बताया कि इस धनराशि से अस्पताल भवन की रंगाई पुताई, मरम्मत, बिजली फिटिंग की मरम्मत, बेडों में सुधार जैसे काम कराए जाएंगे। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस सेवा शुरू हो चुकी है और जल्द ही सीटी स्कैन की सुविधा भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें