इटावा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महेवा में हाइवे से उतरकर साइकिल से खेतों की रखवाली करकेे घर आ रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया है।
कस्बा महेवा निवासी मोतीलाल पुत्र नाथूराम शंखवार (55) मंगलवार रात 8 बजे अपने खेतों की रखवाली करके साइकिल से घर लौट रहे थे। गली में मुड़ते समय तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
युवक बाइक छोड़कर सवार मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रिफर किया गया है। बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।