फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित सहसों में फैली बीमारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बाढ़ प्रभावित गांवों में बीमारियां फैलने लगी हैं, शनिवार रात बाढ़ प्रभावित गांव सहसों में एक महिला की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग बीमार हैं। एक व्यक्ति की मौत तीन दिन पहले हुई थी। रविवार दोपहर स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

यमुना के करीब बसा सहसों गांव बाढ़ के पानी से घिर गया था। गांव की पूरी फसल डूब गई थी, अब पानी उतरने के बाद सड़ांध शुरू हो गई है। इससे गांव में बीमारी फैल गई है। सहसों निवासी धर्मेंद्र्र ने बताया कि पत्नी संगीता को कई दिन से बुखार आ रहा था।
शनिवार रात तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गांव के शोभाराम के बेटे बलवीर की चार दिन पहले मौत हो चुकी है। गांव में अनुज, नीता देवी, संतोष, संजीव, बृजेंद्र, रोशनी, शौम्या, सुनील कुमार, मोनू, अंजू, नीरज राजौरिया, राधा, लाल बहादुर समेत 15 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर राजपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अवधेश यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि टीम ने गांव में मरीजों की जांच कर दवाएं दी हैं। गांव में छिड़काव कराने के साथ लोगों को पानी में डालने के लिए क्लोरीन की गोलियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें