फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक मजदूरों, व्यवसाय पर निर्भर परिवारों को मिलेगा सस्ता राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना के वैश्विक बीमारी घोषित होने के बाद दैनिक मजदूरों और पूर्णतया व्यवसाय पर निर्भर सामान्य परिवारों को भरण पोषण के लिए सरकार की ओर से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे परिवार को नियमानुसार पात्र गृहस्थ राशनकार्ड बनाकर राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्णतया व्यवसाय पर निर्भर ऐसे परिवारों को राशन दिया जाएगा जो आयकर दाता नहीं है। इसके अलावा मनरेगा जाब कार्ड धारक, श्रम विभाग के पंजीकृत श्रमिक, नगरीय निकायों पंजीकृत फेरी वाले, खोमचे वाले, रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, दैनिक मजदूरों को भी पात्र गृहस्थी श्रेणी का राशन दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को एसडीएम, बीडीओ, ईओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवेदनों का सत्यापान करके राशनकार्ड बनाने को कहा है। इसके लिए अधिकारी की ड्यूटी भी जल्द लगाई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस श्रेणी के परिवार खुद भी परिवार के सभी सदस्य के आधार कार्ड, मुखिया का निवास प्रमाणपत्र, मुखिया के दो फोटो और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत दैनिक मजदूरों को घर बैठे एक हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी संत कुमार ने बताया कि जिले में 9805 श्रमिक पंजीकृत हैं। इन सभी को धनराशि दी जानी है। उन्होंने बताया कि आधे से अधिक श्रमिकों के बैंक खाता नंबर विभाग के पास नहीं हैं। चूंकि श्रमिकों की संख्या अधिक है, इसलिए उनके व्यक्तिगत संपर्क करना भी मुश्किल है। प्रवर्तन अधिकारी ने पंजीकृत श्रमिकों से पंजीयन कार्ड, आईएफएससी कोर्ड समेत बैंक का खाता नंबर, बैंक शाखा का नाम कार्यालय में उपलब्ध करा दें। श्रमिक मोबाइल नंबर 8077558151, 9627820795, 9410641913 पर उपलब्ध
विज्ञापन

करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें