फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन को सही कराएं या हम करेंगे इंतजाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 16 साल से जर्जर भवन में संचालित 25 शैया आयुर्वेदिक अस्पताल की दुर्दशा को लेकर छेड़ी गई अमर उजाला की मुहिम रंग ला रही है। शुक्रवार को डीएम अवनीश राय ने जिला पंचायत के अधिकारियों को तलब करके सख्त हिदायत दी या तो आप लोग भवन को सही कराएं नहीं तो हम इंतजाम कराएंगे। जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर में कोतवाली के पीछे संचालित 25 शैया अस्पताल जर्जर भवन में होने की वजह से यहां मरीज आने से कतराते हैं। चार लाख रुपये डॉक्टर और स्टाफ पर खर्च होने के बावजूद मरीजों को सिर्फ ओपीडी की सुविधा मिल पाती है। इस समस्या पर अमर उजाला 4 सितंबर से मुहिम चला रहा है। सामाजिक संगठनों ने भी इस मुहिम में साथ देते हुए प्रशासन को ज्ञापन दिए थे। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने सीडीओ संतोष राय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज दीक्षित और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को तलब किया था। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी किसी काम में व्यस्त होने की वजह से आ नहीं सके। उनके स्थान पर आए जेई को डीएम ने सख्त लहजे में अस्पताल के जर्जर भवन की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि या तो आप लोग समस्या का समाधान करें नहीं तो उसके लिए वे क्रिटिकल गेप फंड से रुपये देंगे। उन्होंने जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि जल्द समाधान से जुड़ी रिपोर्ट दें। यदि वे लोग समाधान नहीं करा पाएंगे तो प्रशासन की ओर से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें