फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे दी लिफ्ट, वहीं घायल छोड़कर बाइक लेकर भागा

विज्ञापन
घायल नीरज को उठा कर अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
महेवा। बाइक से आगरा से कानपुर जा रहे एक युवक ने रास्ते में दूसरे युवक को लिफ्ट दे दी। इसके बाद रास्ते में दुर्घटना हो गई, जिसमें बाइक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। लिफ्ट मांगने वाला इसका फायदा उठाकर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। वहीं बाइक मालिक दर्द से सड़क पर ही छटपटाता रहा।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के भदरस गांव निवासी नीरज दुबे गुरुवार सुबह आगरा से लौट रहे थे। नीरज ने बताया कि रास्ते में इटावा सीमा के पास एक युवक ने लिफ्ट मांगी। युवक बारिश में भीग रहा था। इस कारण उसे लिफ्ट दे दी। थोड़ी दूर जाने के बाद वह दोनों एक दुकान पर रुके। इस दौरान लिफ्ट लेने वाले युवक ने अपनी पहचान हमीरपुर निवासी जीशान बताई। वहां से चलते समय जिशान बाइक चलाने लगा।
आगरा-कानपुर हाईवे पर बकेवर के उझियानी गांव के पास जीशान ने अचानक ब्रेक मार दिया और पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। इसी बीच, जीशान बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से नीरज को सीएचसी महेवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नीरज का एक पैर टूट गया है। बकेवर थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें