इटावा। जिले में बुधवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 15 थी। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5597 हो गई है। इनमें से 5973 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 101 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। अभी सक्रिय केसों की संख्या 123 है। जिले में 2 लाख 64 हजार 564 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
संक्रमितों में शहर के अजीतनगर वार्ड के अजीतनगर में 75 वर्षीय वृद्ध, 7 वर्षीय बालिका एवं 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। इनके अलावा आनंदनगर में 24 वर्षीय महिला, धर्मनगर में 58 वर्षीय महिला, फ्रेंड्स कालोनी में 76 वर्षीय वृद्ध महिला, ग्राम महलई में 82 वर्षीय वृद्ध तथा राजागंज में 28 वर्षीय युवक शामिल हैं। (संवाद)