फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में अधूरे काम 25 दिसंबर तक पूरे करें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, मनरेगा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक सभागार महेवा में बैठक लेते हुए खंड विकास अधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों से गांवों में मनरेगा के कार्य जारी रखने, जिसमें कम से 50 से 60 मजदूरों को काम देने का निर्देश दिया है। आवास सूची जिन पंचायतों की डाउनलोड हो गई, वे प्रस्ताव और लाभार्थियों के आवेदन भी जमा करें। मनरेगा में जिन मजदूरों के खाते रिजेक्ट हो गए हैं उनका ट्रांजिक्शन करने का भी निर्देश दिया। अधूरे कार्य 25 दिसंबर तक पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने सभी सचिवों को सामुदायिक शौचालय समूहों को सौंपने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधान लिपिक शरद तिवारी, लेखाकार पंकज कुमार सहित जेई शिवमंगल सिंह, सचिव बृजेंद्र बाबू, लक्ष्मी भदौरिया, सौरभ, अंकिता चौधरी, आशा कुमारी, सुधीर यादव, प्रवीण शाक्य, विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें