इटावा। जिले में शुक्रवार को पांच महिलाओं समेत 14 कोरोना संक्रमित मिले। 18 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 5444 हो गई है। 5148 ठीक हो चुके हैं। 99 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं, जबकि सक्रिय केसों की संख्या 197 है। जिले में अब तक 2 लाख 40 हजार 36 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।
सीडीओ डॉ. राजागणपति आर ने बताया कि 14 संक्रमितों में 4 शहरी क्षेत्र में मिले हैं। इनमें कटरा शमशेर खां में 25 साल का युवक, विजय नगर में 69 साल की वृद्ध महिला, उर्दू मोहल्ले में 47 साल का व्यक्ति, विनीत विहार कालोनी में 48 साल का व्यक्ति संक्रमित हैं। शेष 10 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें ग्राम जगसौरा-जसवंतनगर में आठ वर्षीय बालक व 18 साल का युवक, ग्राम बमनपुरा में 20 व 27 वर्षीय महिला, सैफई सीएचसी में 49 साल का व्यक्ति, सैफई मेडिकल कॉलेज में 30 साल का युवक, ग्राम गढ़ाकास्दा में 35 साल की महिला, ग्राम नगला भगत में 32 साल का युवक, ग्राम उदयपुर कला में 35 साल का युवक, ग्राम कछपुरा में 26 की महिला कोरोना संक्रमित मिली। (संवाद)