इटावा। जनपद में कोविड के बढ़ते केसों की संख्या को देखते हुए 366 बेडों को आरक्षित रखा गया है। 29 अगस्त को जनपद में 1364 सैम्पल लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया। जनपद में अब तक 45321 सैम्पल लिए गए। इनमें से 1996 पॉजिटिव आए जबकि 43006 निगेटिव आए। 319 सैम्पल प्रतीक्षारत हैं। यह जानकारी अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण कानपुर मंडल डॉ.आरपी सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि जनपद में विदेश आने वाले यात्रियों की संख्या 75 है। जिन्हें 28 दिन का क्वारंटीन कराया जा चुका है। बताया जनपद में इस समय19584 पीपीई किट, एन 95 मास्क की संख्या 3880 और ट्रिपल लेयर मास्क की कीमत 24775 है। बताया जनपद में चिह्नित एंबुलेंस की संख्या तीन है। 29 अगस्त को पॉजिटिव आए मरीजों की संख्या 47 है, जबकि डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 12 और मृतक संख्या शून्य है।