फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा से कुदरकोट 262 करोड से चैडा होगा राष्टृय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा से कुदरकोट तक नेशनल हाईवे 91 ए के चौड़ीकरण की 262 करोड़ की इस परियोजना का एक सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के पूरा होने से इटावा बेला होकर कन्नौज जाने वाले वाहनोें का जाम की मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए भाजपा सांसद एवं एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया को भी शिलान्यास समारोह में आने का न्यौता मिला है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग इटावा खंड के अधीन एन91 ए का इटावा से बिधूना तक का कुल 66 किमी को मार्ग आता है। यह मार्ग अभी तक सात मीटर चौड़ा है। कन्नौज तक जाने वाले इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अब काफी बढ़ गया है।
उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हिस्सा भी इस मार्ग को टच करते हुए निकल रहा है। इस वजह से भविष्य में वाहनों की आवाजाही और बढे़गी। इस लिहाज से इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया। भाजपा सांसद एवं एससीआयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने भी केंद्रीय परिवहन मंत्री से इस मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने के संबंध में वार्ता की। अब केंद्र सरकार ने भरथना चौराहे से कुदरकोट तक 40 किमी लंबे मार्ग को चौड़ा करने की परियोजना स्वीकृत कर दी है। सात मीटर चौड़े इस मार्ग को दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा करते हुए 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 262 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 1 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया इस मार्ग का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि भरथना में बाईपास का कोई प्रस्ताव नहीं है। सड़क की पूरी चौड़ाई पहले से उपलब्ध है। इसलिए किसी प्रकार की तोड़फोड़ की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने बताया कि 40 किमी तक इस मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। अगले महीने में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
इटावा से भरथना के बीच इस मार्ग पर सेंगर नदी पर नया समानांतर पुल बनेगा। इसके अलावा छह छोटे-छोटे पुलों का चौड़ीकरण होगा। 64 पुलियों में सुधार कराया जाएगा। इस मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही नवीनीकृत भी किया जाएगा। समय सीमा के अनुसार इसका नवीनीकरण का काम भी स्वीकृत हुआ है। अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। शिलान्यास होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाहरपुरा से आगे अहनैया नदी के पुल के पास टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स अदा करना पडे़गा। उन्होंने बताया कि इटावा-बेला-कन्नौज 91 एक राष्ट्रीय राजमार्ग 69 किमी का है। इसमें 66 किमी का हिस्सा इटावा खंड के अधीन है। शेष 3 किमी कन्नौज निर्माण खंड के अधीन आता है। अभी 40 किमी तक की परियोजना को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें