फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्युनिटी बरकरार रखने को मच्छरों से करें बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मच्छर जनित रोग शरीर की इम्युनिटी कम कर सकते हैं। ऐसे में कोरोना का प्रभाव तेज हो सकता है। मरीज की जान को खतरा भी हो सकता है। मच्छरों से बचाव के सभी इंतजाम अवश्य करें। यह बात डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

कोरोना काल में इम्युनिटी बरकरार रखते मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में बताया, कहाकि मच्छर जनित रोग और कोरोना का आपस में कोई संबंध नहीं है।लेकिन मच्छर जनित बीमारियों से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कम हो जाती है। ऐसे में कोरोना जैसी महामारी जानलेवा साबित हो सकती हैं। मच्छर जनित बीमारियां अक्सर शरीर में खून की कमी कर देती हैं। डेंगू शरीर में प्लेटलेट्स को कम कर देता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से कम होने लगती है। ऐसे में भी कोरोना का वायरस मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। बेहतर हो कि घरों के आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें और कोरोना के दौरान घरों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव नियमित रूप से हर दूसरे दिन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें