इटावा। लॉकडाउन के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। सामान्य मरीजों को इलाज देने के लिए शासन ने मोबाइल पर ओपीडी चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत जल्द ही जिला अस्पताल में मोबाइल फोन पर मरीज डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। सीएमएस इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि जिला अस्पताल सीएमएस को मोबाइल पर ओपीडी की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी दो पालियों में चलेगी। सुबह पाली का समय 8 से 2 बजे और शाम पाली का 2 से शाम 8 बजे तक रहेगा। दो एमडी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनके मोबाइल नंबर समाचारपत्रों के माध्यम से लोगों के लिए जारी किए जाएंगे। लगभग 15 दिन तक उन्हीं दो डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। संवाद