फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची समेत दो बुजुर्गों की कोरोना ने ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में रविवार को सैफई में भर्ती कोरोना संक्रमित छह साल की बच्ची और दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं 80 मरीजों के ठीक होने के साथ जांच में 57 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या साढ़े हजार के पार हो गई है। इनमें से करीब पौने तीन हजार लोग ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि विजयपुरा गांव निवासी छह वर्षीया बच्ची के संक्रमित होने पर छह सितंबर को उसे सैफई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा बसरेहर कस्बा के 60 साल के बुजुर्ग 15 सितंबर और इटावा नगर के चौहट्टा छिपैटी की 60 वर्षीया महिला 11 सितंबर को भर्ती कराए गए थे। तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शवों का अंतिम संस्कार पुलिस प्रशासन की देखरेख में कराया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित अब तक 51 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
उधर जिले भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को 2213 सैंपल लेकर जांच की तो उनमें 57 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 41 शहरी और 16 मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उधर, रविवार को होम आइसोलेट रहे 75 मरीजों के साथ सैफई के कोविड अस्पताल के तीन और जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती दो मरीजों को मिलाकर कुल 80 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के आंकड़े को देखें तो कुल 3548 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 2804 ठीक हो चुके और 693 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भरथना के नगर क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी समेत कोरोना संक्रमित चार मामले पाए गए हैं। भरथना सीएचसी में कार्यरत फीजियोथिरेपिस्ट भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह सीएचसी परिसर में ही रह रहे हैं। उनकी रैपिड रिस्पॉस टीम में ड्यूटी लगी थी। उनके अलावा मोहल्ला मोतीगंज में 41 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला सब्जी मंडी में 51 वर्षीय व्यक्ति व पुराना भरथना मोहल्ला में 24 साल के युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि चारों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। पालिका प्रशासन की ओर से संक्रमित लोगों के घरों व आसपास क्षेत्र में बैरिकेडिंग और सैनिटाइज के कार्य कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें