फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 500 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों के मिलने से जिले में इनकी संख्या बढ़कर 500 को पार कर गई है। 21 दिन के अंदर संक्रमितों का आंकड़ा 200 को पार कर 213 हो गया है। हालांकि 200 का आंकड़ा सोमवार को पार कर गया था पर, राहत की बात यह है कि अब तक 359 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। सक्रिय केस 128 हैं, जबकि 20 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीडीओ राजा गंपापति आर ने मंगलवार शाम को कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए आठ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की। इनमें दो कटरा खूब चंद्र के अलावा एक-एक फ्रेंड्स कालोनी, बराही टोला, मडै़या ख्यालीराम, पुरबिया टोला, बुलाकीदासपुरा तथा बिहार का दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति शामिल है।
हालांकि पुरविया टोला निवासी रिटायर फौजी की मौत होने के बाद जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से हुई कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन, किसी अधिकारी ने इसके मरने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें