फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एडीजी के चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। एसआरएलटी कॉलेज के पास हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक से जा रहे आगरा एडीजी के चालक किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजन उन्हें आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बेहमई गांव निवासी सिपाही गंभीर सिंह (45) पुत्र समरथ सिंह आगरा एडीजी के यहां चालक पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वे हेलमेट पहनकर बाइक से गांव जाने के लिए आगरा से चले। सुबह करीब साढ़े 7 बजे जब वे इकदिल थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर एसआरएलटी कॉलेज के पास गुजर रहे थे। तभी उनकी बाइक में किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और चालक गाड़ी भगा ले गया।
सिपाही गंभीर सिंह सड़क पर गिर गए। हेलमेट की वजह से उनके सिर में चोट लगने से बच गई। लेकिन दोनों पैर और एक हाथ टूट गया। सूचना पर थाने के उप निरीक्षक ओम प्रकाश ने घायल को जिला अस्पताल पहुुंचाया और उनके परिजनों को खबर कर दी। परिजन उन्हें लेकर आगरा चले गए। ओमप्रकाश ने बताया कि गंभीर सिंह आगरा एडीजी के यहां चालक पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें