फोटो: 32 कबड्डी मैदान पर अंक के लिए जूझते खिलाड़ी। संवाद
बकेवर। बकेवर में चल रही अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हसनगढ़ हरियाणा व बालियान एकेडमी अलीगढ़ के बीच खेला गया। हसनगढ़ ने बालियान एकेडमी को 22 अंकों से हराकर जीत हासिल की।
सेमीफाइनल मैच में बालियान एकेडमी अलीगढ़ को बाई प्राप्त हुई। इसके चलते जेडी नोएडा व हसनगढ़ के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें हसनगढ़ हरियाणा की टीम ने जेडी नोएडा की टीम को 15 अंक से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में बालियान एकेडमी को हराकर हसनगढ़ की टीम चैंपियन बनी।
सर्वश्रेष्ठ रेडर जाह्नवी व कैचर विनीता को घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत की माटी से जुड़ा हुआ खेल है। पुरातन संस्कृति भी मल्ल, गदा जैसे खेल मानव शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अहम थे।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हैं। इस मौके पर सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, सौरभ भूषण, रजनीश पांडेय, सचिन, अमित तिवारी,डॉ योगेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन आदित्य मोहन शर्मा व आशीष मोहन शर्मा ने किया।