फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर गेस्ट हाउस संचालक पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। सहालग का सीजन शुरू होते ही पुलिस हर्ष फायरिंग को लेकर सतर्क हो गई है। रविवार को एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर सभी थानेदारों ने अपने क्षेत्र के मैरिज लॉन, गेस्ट हाउस और होटल संचालकों को नोटिस भेजकर आगाह किया कि हर्ष फायरिंग पर प्रतिष्ठान संचालक पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

बकेवर पुलिस ने क्षेत्र के गेस्ट हाउसों पर नोटिस चस्पा भी करवाया है। इंस्पेक्टर बकेवर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शादियों के सीजन में हर्ष फायरिंग से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए नोटिस चस्पा करवाया गया है। गेस्ट हाउस संचालकों को बताया गया है कि किसी आयोजन के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक अनुमन्य संख्या से ज्यादा भीड़ होने पर भी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें