इटावा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
शनिवार की रात मध्य प्रदेश सीमा के अंतर्गत बरही टोल प्लाजा के पास दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने से ट्रक ड्राइवर दशवीर सिंह पुत्र करतार सिंह 45 निवासी ओलक मलान थाना हरचीवाल जिला गुरुदासपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए उदी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएचसी उदी के मेमो पर बढ़पुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसी तरह एक सप्ताह पहले चौबिया थाना क्षेत्र के संतोषपुर पुंजा के पास अनियंत्रित होकर लोडर पलटने से घायल हुए लोडर ड्राइवर शौकीन यादव (65) निवासी नगला जलाज ऊसराहार घायल होने पर सैफई में इलाज के भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। चौबिया पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं बकेवर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार सत्येंद्र पुत्री हरिओम निवासी सैदपुर खुर्द बकेवर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।