फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, एक घायल

Thu, 12 Feb 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव जोधपुरा में लग्न कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे का मामा घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव जोधपुरा निवासी कमलेश राजपूत के पुत्र रजनीश राजपूत का बुधवार की रात को लग्न कार्यक्रम था। लग्नोत्सव के दौरान उसके नाते-रिश्तेदार व व्यवहारी एकत्रित थे। रात करीब 10:30 बजे लग्न चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें से एक गोली पास ही खड़े रजनीश के मामा तुलाराम (40) पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी जलहूपुर थाना अछल्दा औरैया को लगी और वह वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। लड़के के मामा को लहूलुहान हालत में देखा वहां हड़कंप मच गया। इसी बीच फायरिंग करने वाले वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


घायल तुलाराम को आननफानन जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया। उधर, दूल्हे के मामा को गोली लगने से कार्यक्रम की खुशियों पर पानी फिर गया। बाद में सादगी के साथ शेष कार्यक्रम निपटाए गए और लड़की वालों को विदा किया गया।

चौकी इंचार्ज मानिकपुर विसू सतीश राठौर ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से तुलाराम घायल हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक परिजन घायल को लेकर अस्पताल चले गए थे। छानबीन की जा रही है कि वे कौन लोग थे जो फायरिंग कर रहे थे।

दामाद ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
भरथना(इटावा)। ग्राम डडियन थरी में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में दबंगई दिखाते हुए फायरिंग की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।

ग्राम निवासी पूर्व प्रधान किशन गोपाल ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 6 दिसम्बर 2008 को जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम मनोैना में हुई है। ससुरालीजन शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पुत्री को परेशान करने लगे। इस पर उसकी पुत्री ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।

बीती रात उनका दामाद अपने दो साथियों के साथ घर पर आ धमका और जबरिया राजीनामा कराने दबाव बनाने लगा। बात नहीं बनी तो उसने दबंगई दिखाते हुए कई फायर किए। इसके बाद गांववालों ने दामाद को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस बीच उसके दो साथी भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें