जसवंतनगर। शादी के आठ दिन पहले मोहल्ला लुधपुरा निवासी एक युवक ने बुधवार की रात को पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह उसका शव लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से शव को उतरवाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच करेंगे।
मनीष कुमार (22) अपने पिता के साथ रंगरोगन का काम करता था। पांच भाइयों और एक बहन के बीच परिवार में वह सबसे बड़ा था।
पिता मनोज कुमार का कहना है कि 18 जून को उसकी शादी थी। जिसकी तैयारियां की जा रही थी। मनीष ने अपने पिता को बताया था कि बुधवार दोपहर किसी लड़की ने उसके मोबाइल पर फोन करके कहा था कि उसकी शादी हमारे साथ होगी किसी अन्य के साथ नहीं। इस बात को लेकर वह परेशान था।