फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर रहने वाले दंपति की नाबालिग लड़की से गांव के दबंग ने घर के पास दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के साथ ही फोटो भी खींची।
विज्ञापन

परिजनों ने लड़के के पास से मोबाइल बरामद कर लिया। जिसमें पुलिस को आपत्तिजनक फोटो मिली हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी है।
जनपद औरैया के मूल निवासी दंपति थाना ऊसराहार के एक गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार रात उनकी 13 वर्षीय पुत्री को गांव के एक दबंग ने बहला फुसलाकर कर बुला लिया।
उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं लड़की को बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बना ली। इस बीच घर पर लड़की के नहीं मिलने पर और हल्ला मच गया।
विज्ञापन

इस बीच दबंग मौके से भाग निकला लेकिन उसका मोबाइल परिजनों को मिल गया। जिसमें किशोरी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिला। थानाध्यक्ष ऊसराहार अमर पाल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें