फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़े में लगी आग से आधा दर्जन मवेशियों की मौत

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ग्राम मजनू का अड्डा में बाड़े में जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बकेवर थानाक्षेत्र के मौजा कुशगवां अहीरान के गांव मंजनू का अड्डा में बुधवार की रात जानवरों के बाडे़ में रखी छप्पर में आग लग जाने के कारण आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

 मंजनू का अड्डा निवासी राकेश कुमार पाल पुत्र सूबेदार पाल लकड़ी का बंगला रखे हैं। जिसमें उनके जानवर बंधे रहते हैं। बुधवार की रात के समय किसी कारण से बंगले में आग लग गई। जिसमें एक गाय, एक भैंस, दो बकरी जल कर राख हो गई। कई जानवर गंभीर रूप से झुलस गए। बंगले में रखे करीब पांच क्विंटल गेहूं भी जलकर राख हो गए। राकेश कुमार ने बताया कि जब वो रात करीब एक बजे जागे तो देखा कि भीषण आल लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने रात 1:30 बजे 100 नंबर पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस सुबह 11 बजे गांव पहुंची। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने शासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें