फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती बनी ओवरऑल चैंपियन

Thu, 09 Feb 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ऊंची कूद में प्रतिभाग करती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायतराज महिला महाविद्यालय में चल रहे क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर आरती को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के ऊंची कूद में गोल्डी ने प्रथम, स्तुति ने द्वितीय व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में रूबी पाल प्रथम, मीनू यादव द्वितीय व नेहा राजपूत तृतीय रहीं। भाला फेंक में आरती ने प्रथम, कल्पना ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, रक्षा ने द्वितीय व जौली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिसकस थ्रो में आरती प्रथम, जौली द्वितीय व भावना मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं।

गोला फेंक में आरती प्रथम, संध्या द्वितीय व जौली रहीं। 200 मीटर दौड़ में मीनू यादव ने प्रथम, रक्षा ने द्वितीय व कोमल चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर दौड़ में आरती ने प्रथम, स्तुति ने द्वितीय व कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मीनू ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व रक्षा ने तृतीय स्थान पाया। रिले दौड़ में निधि, श्रुति, मानसी, अनुष्का का ग्रुप प्रथम रहा। 50 मीटर दौड़ में आरती ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व स्तुति ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


वहीं म्यूजिकल चेयर में सीमा विजेता रहीं। क्रिकेट मैच में अनुष्का एकादश ने आकांक्षा एकादश को छह रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया। विजेताओं को कालेज के प्राचार्य डॉ. रिपुदमन सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके डॉ. रवींद्र प्रसाद, क्रीड़ा प्रभारी अजय दुबे, चंद्रप्रभा, दुर्गेश लता, डॉ. राकेश कुमार, बसंत कुमार मौर्य, अमित कुमार, सपना वर्मा, श्यामदेव यादव, नीलम शुक्ला, मानसिंह, इकलेश सिंह, अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका एसएन भटेले ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें