फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट हैक कर हैकर मांग रहे दोस्तों से रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में इस समय फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज एवं कॉल करके हैकर फेसबुक दोस्तों से रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। सोशल एक्टिविस्ट एवं इटावा फेसबुक क्लब के एडमिन आकाशदीप जैन बेटू ने बताया कि उनके मित्र की आईडी हैक करके हैकर ने उनसे 15000 रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया फेसबुक अकाउंट हैक करने के लिए सबसे अधिक फिशिंग का उपयोग किया जाता है। इसलिए अपना फेसबुक अकाउंट किसी अन्य कंप्यूटर पर लॉगइन न करें। ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त ने ही क्यों न भेजा हो । हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें। क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें। फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज से अकाउंट ओपेन किया हो। अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने ईमेल एड्रेस या अन्य निजी जानकारी केवल अपने तक ही सीमित रखें। फेसबुक अकाउंट में सिक्योरिटी से जुड़े सवाल और जवाब कठिन से कठिन रखें ताकि कोई इसे आसानी से न तोड़ सके। आमतौर पर लोग अपने मोबाइल फोन में फेसबुक पासवर्ड को सेट करते हैं ऐसे में हैकर्स मॉनिटर एप्स की मदद से आपके सभी एसएमएस पढ़ सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत के लिए किसी भी बैंक, वेबसाइट या अन्य माध्यम का हेल्पलाइन या कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च न करें, बल्कि उनकी अधिकारिक वेबसाइट या दफ्तर जाकर ही नंबर लें किसी को भी अपना ओटीपी न बताएं एटीएम या क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी कोड व अन्य जानकारी न दें हैकिंग का एक आसान तरीका सोशल इंजीनियरिंग भी है इसके माध्यम से हैकर्स किसी फेसबुक यूजर की सारी जानकारी प्राप्त कर उसके अकाउंट को हैक करते हैं। ऐसे में यदि आप अपना साधारण पासवर्ड जैसे बर्थ डे, मोबाइल नंबर, बाइक नेम आदि का उपयोग करते हैं तो हैकर्स के लिए अकाउंट हैक करना और भी आसान हो जाता है। फिर भी कोई अकाउंट हैक करता है तो पुलिस के साइबर सेल में तुरंत इसकी सूचना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें