फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियां में सबसे पहले अली असगर को सलाम---

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार। हजरत हाजी हाफिज वारिस अली शाह का उर्स भरतपुर खुर्द में धूमधाम से मनाया गया। ऊसराहार से जुलूस के साथ चादर चढ़ाई गई। जलसे में शमा वारिसी, कव्वाल विहार ने बेहतरीन कलाम पेश किये।
विज्ञापन

मशरूम मंजूर निजामी एंड पार्टी शमशाबाद ने कहा अल्लाह ने क्या रुसवा भेजा है मुहम्मद को.., जहीर निजामी एंड पार्टी गुरसहायगंज ने जिसने मेरे दिल को तोड़ा उसने मुझे बरबाद किया। मुन्ने मेहरमान ताज कव्वाल एंड पार्टी ने हुसैन तेरे लखते जिगर को सलाम, जिंदगी देखी अली असगर को सलाम। करबला से सबसे पहले जिसने सफर किया, दुनियां में सबसे पहले अली असगर को सलाम कलाम पेश किया। मौलवी तूफानी शाह वारिस ने हजरत हाजी हाफिज वारिस अली शाह का कुल पढ़ा। मिलाद के साथ कव्वाली का कार्यक्रम हुआ। जिसमें रामशंकर मिश्रा एडवोकेट, पूर्व प्रधान राजीव गुप्ता, दीन अली, छगे खान, आमिर खान, शमशाद अहमद, कल्लू मिश्र, शकील वारिस, आंसू खान हिंदू मुस्लिम क़ौमी एकता के सदस्य बंटू सक्सेना, विनोद वर्मा, पवन, आबिद, आसीन खान, संदीप शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा एवं युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री उमेश सक्सेना ने चादर पेश की। नसीम खान, इसरार, शाहिद वारिस आदि उर्स में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें