इटावा। सिंगापुर में 20 जनवरी को होने वाली विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता माइल स्टोन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में गुंजन गुप्ता का चयन हुआ है। वह बीटेक इन कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुकी हैं। एक कालेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। गुंजन दो बेटियों की मां भी हैं। शहर के प्रभु का अड्डा निवासी राजकुमार की पुत्री गुंजन के पति वीरेंद्र सिंह मलेशिया में नौकरी करते हैं। गुंजन लिंग आधारित शोषण के खिलाफ काफी सक्रिय हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सामाजिक तौर से पिछड़ी महिलाओं को लैंगिक भेदभाव के प्रति जागृत किया। उनकी बेटियों को पुस्तकें और कपड़े भी दिए। उन्होंने यह काम माइल स्टोन एनजीओ के बैनर तले किया। एनजीओ लिंग आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाता है।