फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना ढाई लाख रुपये लूटे

Sat, 21 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के कोल्ड स्टोर पर धावा बोलकर आधा दर्जन बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों के जाने के बाद चौकीदार ने किसी तरह बंधन खोले और कोल्ड स्टोर के डायरेक्टर व सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता को सूचना दी। बाद में पुलिस ने डॉग स्कायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौका-ए-वारदात की जांच की।
विज्ञापन


कैस्त गांव के पास स्थित शिवा कोल्ड स्टोर में गुरुवार की रात करीब एक बजे लुटेरों ने चौकीदार भगवानदास को दबोचकर उसके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए। लुटेरों ने उसे धमकी दी कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद लुटेरे चैनल का ताला तोड़कर कार्यालय में घुसे।

लुटेरे एक बाद एक ताले तोड़ते हुए कमरे में पहुंच गए। यहां अलमारी का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद निकाल लिए। लकड़ी की डेस्क का ताला तोड़कर उसमें रखे कागजात उलटपलट कर फेेंक दिए। लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे रात करीब ढाई बजे भाग निकले।
विज्ञापन


चौकीदार भगवान दास के अनुसार उसने सिर्फ  दो लुटेरों को ही देखा। आहट से लग रहा था कि और भी लुटेरे रहे होंगे। लुटेरों के जाने के बाद उसने किसी तरह अपने बंधन खोले और हिम्मत करके सामने स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर तड़के करीब तीन बजे कोल्ड स्टोर के डायरेक्टर और सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता को मोबाइल से सूचना दी।

राहुल गुप्ता ने पुलिस को फोन किया लेकिन बीएसएनएल सेवा दुरुस्त न होने की वजह से सुबह करीब छह बजे पुलिस को जानकारी मिल सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बाद में सुबह करीब 11.30 बजे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कायड मौके पर पहुंचा।

गौरतलब है कि यह कोल्ड स्टोर सत्ता पक्ष के नेता का है। सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य की पत्नी, सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सपा नेता विनोद यादव इस कोल्ड स्टोर के सह डायरेक्टर हैं। पुलिस का शक कोल्ड स्टोर के इर्दगिर्द रहने वालों पर है। पास में ही कांशीराम कालोनी बनी है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें