फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन एक्सप्रेस वे पर पर फायरिंग, ठप रहा काम

Sun, 14 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेस वे पर रंगदारी के लिए दबंगों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी।  इससे दो घंटे तक निर्माण कार्य रुका रहा। फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लगने की भी खबर है लेकिन इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


चौबिया थाना क्षेत्र के डुढ़हा और बनी हरदू के बीच निर्माणाधीन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 119 पर एक ट्रक से गिट्टी उतारी जा रही थी। ट्रक के चालक ने गिट्टी उतारने के लिए एक प्राइवेट ठेकेदार को ग्यारह सौ रुपये दिए थे।  गिट्टी उतारते समय कुछ दबंगों ने रोक दिया।

 गिट्टी उतारने के लिए रुपये चालक से मांगने लगे।  चालक ने पहले ही दूसरे ठेकेदार को पैसे देने की बात कही।  इस पर दबंगों ने खुद को ठेकेदार बताकर पैसों की मांग की तो चालाक ने दोबारा पैसे देने से मना कर दिया।  इसी बात को लेकर गिट्टी उतरवाने वाले ठेकेदार और दबंगों में कहासुनी होने लगी।  बात बढ़ी तो फायरिंग शुरू हो गई। बताते हैं कि  ताबड़तोड़ कई फायर कर मौके पर दहशत फैला दी गई  जिससे हाइवे पर काम करने वाले कर्मचारी जान बचाने के लिए काम छोड़कर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन


  फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लग गई  जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  वहीं मौके पर दहशत फैलने से एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य रुक गया।  मामले की सूचना निर्माणाधीन कंपनी एनसीसी के कार्यालय भरतिया को दी गई।  सीनियर इंजीनियर दीपक मौके पर पहुंचे तब जाकर दो घंटे बाद पुन: निर्माण कार्य शुरू हो पाया ।

इस संबंध में सीनियर इंजीनियर दीपक ने बताया प्राइवेट ठेकेदारों में गिट्टी उतारने को लेकर फायरिंग हुई है  जिससे दो घंटे तक निर्माण कार्य रुका रहा। बाद में कर्मचारियों को बुलाकर काम चालू करा दिया गया है।  गोली  किसे लगी है यह पता नहीं चल सका।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबिया ने बताया हाइवे पर फायरिंग की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।  इन दिनों एक्सप्रेस वे पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।  हाइवे पर डीजल और सरिया चोरी हो रही है। गिट्टी और मौरंग लाने वाले ट्रकों से वसूली की जा रही है। कंपनी में काम करने वाले आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कर्मचारी दहशत में काम करते हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें