पीएसी वाहिनी के सामने स्थित एसएम पब्लिक स्कूल में रविवार को विहिप एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रेम दिवस का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने माता-पिता का पूजन किया और आरती उतारी। बच्चों ने अभिभावकों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि मानव जीवन के उत्थान में माता पिता एवं गुरुजनों का विशेष स्थान है।
इस मौके पर अवधेश सिंह भदौरिया ने कहा कि अपनी संस्तुति के प्राचीन संस्कारों को पुनर्स्थापित करने के लिए और पैर जमाती वेलेंटाइन डे जैसी पाश्चात्य प्रथाओं को उखाड़ने के लिए मातृ-पितृ पूजन का आयोजन खास महत्व रखता है। इस अवसर पर आसाराम आश्रम के ट्रस्टी केजी श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, एसपी कुलश्रेष्ठ, नीरज पाठक, रामानंद त्रिपाठी, हरिभान सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक दीपू ठाकुर, शिवम कुलश्रेष्ठ, रेखा यादव, प्रधानाचार्या सत्या सिंह आदि मौजूद रहे।