फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच स्काउट छात्रों को राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा के पांच स्काउट छात्र राज्य पुरस्कार जांच शिविर परीक्षा में सफल हुए। सफल हुए पांचों स्काउट छात्रों को राज्यपाल पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी व स्काउट हेड /शिक्षक लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा राजकुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल से लेकर तीन मई तक स्काउट राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन बसरेहर स्थित जनसहयोगी इंटर कालेज में किया गया था। इसमें लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा के पांच स्काउट छात्रों यश गुप्ता, मयंक कुशवाहा,बृजेंद्र कुमार,हिमाचल बाबू व सूरज का चयन हुआ है। इन छात्रों को राज्यपाल लखनऊ में पुरस्कृत करेंगे। इसकी अभी तक तिथि नहीं मिली है। प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी, प्रबंधक संजय दुबे एडवोकेट ,उपप्रबंधक जितेंद्र अवस्थी ,सचिव प्रदीप चौबे, प्रताप नारायण तिवारी , डॉ लवकुश जाटवानी,शिव शंकर यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें