फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों को तबाह कर रही है सरकार- अखिलेश

Thu, 18 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
रिम कलाकार के नृत्य का आनंद लेते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा- औरैया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। अभी तक सरकार की ओर से आलू खरीद नीति नहीं बनी है। ऐसे में पुराने आलू की तरह ही नए आलू से भी किसानों को हाथ धोना पड़ेगा। कोल्ड स्टोर में आलू सड़ने से दोहरी मार पड़ी है। किसानों के साथ ही कोल्ड मालिक भी बर्बाद हो गए हैं। धान खरीद में भी सरकार ने धोखा किया है। भाजपा सरकार ने  घोषणा पत्र में किसानों की फसल का डेढ़ गुना मुनाफा देने का वायदा किया था, लेकिन अब किसानों को तबाह कर रही है। जीएसटी, नोटबंदी के बाद एफडीआई ने मुसीबत बढ़ी दी है। वह गुरुवार को इटावा और औरैया में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


हज सब्सिडी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि भजन रोके जा रहे हैं और पवित्र रंग से इज्जत घर रंगे जा रहे हैं। जब वे हिंदू धर्म की इज्जत नहीं करते हैं तो दूसरे धर्म की कैसे करेंगे। सपा सरकार की ओर से मथुरा वृंदावन में शुरू किए गए काम, श्रवण यात्रा, अयोध्या में भजन स्थल का काम भी रोक दिया। एक दिन पहले शिवपाल सिंह यादव की ओर से पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं देने का सवाल पर कहा कि पार्टी के नियमों के अनुसार सभी को सूचनाएं दी जाती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि थानों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी जल्द ही भ्रष्ट अफसरों की सूची तैयार करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कराने और कड़ी कार्रवाई के लिए सरकार से मांग की जाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें पता लग रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों की ही तरह सहकारिता चुनाव भी सरकारी चुनाव बनेगा। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से सक्रिय रहें। विपक्ष में रहकर जनता की आवाज बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें