दुकान पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर। थाने क्षेत्र के मुख्य बाजार इटावा-बरेली हाईवे पर कला बंबा के पास स्थित करण किराना स्टोर पर शनिवार रात चोरों ने शटर तोड़कर चोर 45 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। दुकान के सीसीटीवी खराब होने की वजह से चोर कैद नहीं हो सका।
मामले की जानकारी तब हुई जब किराना स्टोर के मालिक हरगोविंद पोरवाल सुबह करीब छह बजे नीचे आए तो दुकान का एक छोटा शटर साइड से खुला पाया। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। उधर, बसरेहर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार पोरवाल सोनू मिश्रा, विमल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटना का जल्दी खुलासा किया जाए।
प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान में दो शटर लगे हैं। छोटे शटर को साइड से किसी औजार से उचकया गया है। इतनी छोटी जगह में छोटा पतला बच्चा ही अंदर जा सकता है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
चोर द्वारा तोड़ा गया दुकान का शटर। संवाद- फोटो : ETAWAH