फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिले स्वर्ण व रजत पदक

Sat, 07 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता कालेज बकेवर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें करीब 85 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण व रजत पदक समेत छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर और पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री सिंह ने पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कहा कि वह इस कॉलेज में आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर छात्र प्रदीप कुमार, ज्योति यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, उमेश वर्मा, प्रतीक्षा पांडेय, माधुरी, सबा फरहीन, अतुल कुमार, सोनम, शिल्पा राठौर, नीरज कुमार को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
विज्ञापन


माधुरी, शिवानी शाक्य, शिल्पा, आयुषी, अनुपम यादव, सोनम द्विवेदी, किशन कांत सिंह, मोनिका मिश्र व प्रतीक कटियार को रजत पदक दिए गए। 51 मेधावी छात्र-छात्राओं को विभिन्न दानदाताओं के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त सीएमएस डा. वीएस अग्निहोत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने शैक्षिक लक्ष्य पर पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस कालेज के वातावरण से मन अभिभूत हो जाता है।

उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए कालेज प्रबंध समिति व प्रशासन बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि एक्सईएन बिजली राजेश ग्रोवर ने कहा कि कठिन मेहनत ही विद्यार्थी को मेधावी बनाती है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जमुना दास अग्रवाल ने कहा कि यह कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है।

प्रबंध समिति के सचिव अरविंद कुमार मिश्र और प्राचार्य डा. राजीव रतन अग्रवाल ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्मृतिचिन्ह भेंट किए। छात्रा ज्योति यादव, प्रतीक्षा पांडेय, छात्र प्रदीप कुमार, मोहम्मद फरमान ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व सचिव आनंद स्वरूप मिश्रा, चेयरमैन लखना सतीश चंद्र वर्मा, ईओ बकेवर मोनिका उमराव, डा. आरएस त्रिपाठी, डा. आरके शुक्ला, डा. डीएन सिंह, डा. राजवीर सिंह, डा. सनोज यादव, डा. उमाकांत मिश्रा, सुमन कुमार पांडेय, प्रदीप चतुर्वेदी, डा. ईशा यादव, डा. नलिनी शुक्ला, डा. एके पांडेय, डा. एमपी यादव, रविशंकर शुक्ला, अवधेश शर्मा, संयोजक डा. पीके राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन डा. अशोक कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें