फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टी-मीठी यादें ताजा कर गई फेयरवेल पार्टी

Sat, 07 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के एमबीबीएस 2010 बैच के छात्र-छात्राओं को जूनियर छात्र-छात्राओं ने फेयरवेल पार्टी दी। इसके मुख्य आकर्षण इन छात्र-छात्राओं की यादों को संजोए स्लाइड शो, मूवी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभी बैच के स्टूडेंट्स तथा फैकल्टी मेंबर ने नम आंखों से 2010 बैच की खट्टी-मीठी यादों को बांटने के साथ, उनके सुखद भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंत में पास आउट छात्र-छात्राओं को स्मृतिचिन्ह तथा यादों से जुडे़ एलबम देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मेडिकल छात्र-छात्राओं नेे इंडियन मेडिकल काउंसिल द्वारा निर्देशित शपथ ली। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. प्रभाकर ने पास आउट छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने पर बधाई दी। कहा कि पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद ही एक चिकित्सक व्यक्तिगत व सामाजिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत हो जाता है।

ऐसे में समाज व राष्ट्र के प्रति उसकी जिम्मेदारी व जवाबदेही में भी विस्तार आता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक को लगातार अध्ययन तथा सीखने की आवश्यकता होती है।

संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला ने कहा कि धैर्य व सौम्यता डॉक्टर का मूल गुण है। साथ ही एक डाक्टर को इलाज के दौरान अपने मरीज के बारे में प्राप्त की गई सभी जानकारी को गोपनीय रखना चाहिए और किसी भी हालत में उसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप पूरी जिंदगी चुनौतियों से जूझते हैं तथा अपने पेशे की बारीकियों को सीखते हैं।

अंत में संस्थान के निदेशक डा. प्रभाकर व संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला ने 2010 बैच के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहे स्टूडेंट्स को डा. विकास सिंह, डा. शिखा सेठ, डा. संदीप गुप्ता, डा. एनपी सिंह, डा. अनिल शर्मा, डा. रमाकांत रावत ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर, चिकित्सक एवं मेडिकल स्टूडेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें