फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबार्नी से पहले बुखार से तप रहे बकरे

Fri, 09 Sep 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय में बीमार बकरे का इलाज करते देते पशु चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। वायरल इंफेक्शन ने आम आदमी के बाद अब बकरों को अपना निशाना बनाया है। बकरीद के त्योहार को तीन दिन बचे हैं और ऐसे में बकरे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में बकरे वायरल फीवर और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। आलम यह है कि शहर के पशु चिकित्सालय में हर दिन 24 से अधिक तक बकरे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बुखार से तपते बकरों को ग्लूकोज के साथ एंटीबायोटिक इंजेक्शन देकर इलाज किया जा रहा है।

बलराम सिंह चौराहा के पास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह से ही वायरल इंफेक्शन की चपेट में आए कई बकरे इलाज के लिए पहुंचे। पशुपालक जिन बकरों को लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे उनमें ज्यादातर वायरल फीवर क ी चपेट में थे।
विज्ञापन


वहीं कुछ तेज बुखार के बाद निमोनिया की स्थित में पहुंच गए थे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी सदर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कुछ बकरों में हल्का बुखार और कुछ में तेज बुखार पाया गया।

जिस पर उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन देने पड़ रहे हैं। यही नहीं कुछ को ड्रिप के माध्यम से ग्लूकोज भी देना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों में 50 से अधिक बकरे पशु अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं, जो वायरल फीवर से ग्रस्त पाए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें