फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जूडो कराटे में दिखाई प्रतिभा

Fri, 15 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका शिक्षा नवाचार योजना के तहत जूडो कराटे का प्रशिक्षण लेने वाली पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने ब्लाक कार्यालय में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं को सुभाष कुमार ने जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सुमन, प्रियना, प्रिया, संगीता, प्रियंका तथा कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल की शिवानी, प्रियंका, सिमरन, नूरअफ्शा, किरण, रानी ने जूडो कराटे का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बालिकाओं के साथ हो रहे अत्याचार और हिंसा की रोकथाम करना है।

बच्चियों में जूडो कराटे के प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह है। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार निगम ने बताया कि जूडो कराटे से बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, ध्यान एकाग्रता, शक्ति वृद्धि, अनुशासन के साथ-साथ व्यक्तित्व का विकास होता है।
विज्ञापन


इस मौके पर लाली देवी, अंजू लता शाक्य, प्रमिला देवी, मीना गुप्ता, गुंजन शर्मा तथा उमेश नारायण चौधरी, विनोद यादव, विनय यादव एवं हरीमोहन एनपीआरसी धनुआ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें