फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती काशव कमरे में लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां में किराए पर रह रही एक युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के मोहल्ला रंगमहल निवासी संजय बाथम की पुत्री भाविका 25 वर्ष करीब एक माह से निजी कार के एक शोरूम में काम कर रही थी। वह बैरून कटरा साहबखां में एक किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। गुरुवार दोपहर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक के पुत्र ने उसके कमरे में झांककर देखा। उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका दिखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी जयप्रकाश सिंह, कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें