पूर्व जिलेदार के घर एक लाख की चोरी
उदी/जसवंतनगर। उदी बिजली बिजली घर के पीछे पूर्व जिलेदार पंडित राम किशन शर्मा के दो मकान है। एक मकान में बड़े बेटे स्वर्गीय सर्वेश कुमार शर्मा की पत्नी अनुराधा शर्मा, अपने बेटे योगेश, कृष्णा व बेटी पल्लवी साथ रहती है। दूसरे मकान में रोहित शर्मा परिवार के साथ रहता है। रविवार रात रोहित के घर में अनुराधा व उसके बच्चे रुके थे। सूना घर पाकर चोरों ने नगदी समेत करीब एक लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वहीं जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा होमगंज निवासी रामजी लाल की परचून की दुकान से चोरों ने माल पार कर दिया। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने कस्बे में ही सुपर बाजार में एक में चोरी की कोशिश की।
दो स्कूलों में चोरी
बकेवर । लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा व दुर्गापुर में चोरों ने रविवार रात प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया। चोर कमरे का ताला तोड़कर विद्यालय में घुसे और बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।