फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Tue, 17 Nov 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलक चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सोमवार देर रात ग्राम कुम्हावर निवासी सियाराम पुत्र चंद्रभान तथा महावीर पुत्र रामचंद्र अपनी बाइक संख्या यू पी 75 आर 1338 द्वारा ग्राम सिसहाट में तिलकोत्सव समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

तभी आगरा से आ रहे मिनी ट्रक संख्या यूपी 83 टी 6505 ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को पीजीआई सैफई भेजा, जहां रात्रि में ही उन दोनों की मृत्यु हो गई। कस्बा इंचार्ज सतेंद्र सिंह यादव के अनुसार दुर्घटना करने वाले मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें