फोटो संख्या 01 कालिका मोहाल के पास स्थित तालाब का मौका मुआयना करते डीसी मनरेगा शौकत अली, खंड विकस अ?
- फोटो : ETAWHA
कस्बा के कालिका मोहाल स्थित तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। तालाब से अतिक्रमण हटाकर उसकी मनरेगा के तहत खुदाई कराने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीणों ने कालिका मोहाल के पास बस्ती में स्थित तालाब पर कुछ लोगों द्वारा घूरा डालकर कब्जे की शिकायत की थी। बताया गया कि यह तालाब राजस्व रिकार्ड में आबादी के नाम दर्ज है।
जबकि, इस पर छप्पर डालकर व शौचालय बनाकर कब्जा कर लिया गया। ग्रामीणों ने एसडीएम की शिकायत पर एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी महेवा से रिपोर्ट मांगी थी।
इस पर डीसी मनरेगा शौकत अली ने खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने एई डीआरडीए से नापजोख कर स्टीमेट बनाकर तालाब बनाने के निर्देश दिए हैं।