फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव ने विपिन को चटाई धूल

Wed, 23 Sep 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के जवाहर रोड़ स्थित किसान राइस मिल में दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर और पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने किया। दंगल में बीवामऊ के गौरव ने शिकोहाबाद के विपिन को पटक कर चित कर दिया।
विज्ञापन


अखाड़े में पहली कुश्ती इंदू पहलवान कछपुरा व  मोहित पहलवान नौगांव आगरा के बीच हुई। दंगल के खलीफा दीनानाथ व रमेश यादव ने कुश्ती बराबरी पर छुड़वाई। आगरा के गौरव पहलवान ने जसवंत नगर के दीपक पहलवान को हराया।

इटावा के बलराम और आगरा के गौरव के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। जैतुपुरा के सोनू ने  बिधनू के गब्बू पहलवान को हराया। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह पाल भूरे, संयुक्त मंत्री रवि पोरवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें