फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी गैंगस्टर राजा गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो संख्या 16 पुलिस की गिरफ्त में 15 हजार रुपये का इनामी राजा उर्फ मुबारक हुसैन - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पुलिस ने सोमवार देर रात पंद्रह हजार के इनामी व गैंगस्टर मामले के वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बकेवर अंजन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी भरथना चौराहा ओवरब्रिज के नीचे एक गैंगस्टर के खड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर लखना चौकी इंचार्ज प्रशांत द्विवेदी व एसआई दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से राजा उर्फ मुबारक हुसैन पुत्र सादिक को गिरफ्तार किया है। वह इस्लाम नगर, बाबरपुर, औरैया का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान उसके पास से टीम को एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पकड़े गए बदमाश पर पशु क्रुरता अधिनियम के सात व एक आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें