फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव को लेकर अधिवक्ताओं ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को रेलमंत्री को पत्र भेजकर भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता हाकिम सिंह यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से परेशानी हो रही है। संगम व महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव समाप्त किए जाने से इलाहाबाद हाईकोर्ट व मेरठ आदि स्थानों पर आने-जाने की खासी परेशानी हो रही है। मांग करने वाले अन्य अधिवक्ताओं में नरेंद्र वर्मा, श्री कृष्ण निराला, महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार, श्रीप्रकाश पोरवाल, पंकज कुमार, अंकित कुमार, अनिल कुमार तिवारी आदि शामिल हैं। अधिवक्ताओं ने बताया भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए रेलमंत्री को तहसीलदार गजराज सिंह के माध्यम से पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें